सत्र 2025-26 से हमारे विद्यालय में बालवाटिका 1, बालवाटिका 2 एवं बालवाटिका 3 कक्षाओं की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य नन्हें बच्चों को प्रारम्भिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक व्यवहार तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास का अवसर प्रदान करना है। बालवाटिका स्तर पर बच्चों को खेल-खेल में सीखने, संवाद करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक स्नेहमय एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
वर्त्तमान सत्र 2026-27 में बालवाटिका-1 में 36 विद्यार्थी, बालवाटिका-2 में 34 विद्यार्थी एवं बालवाटिका-3 में 40 विद्यार्थी पंजीकृत है |